
झरिया:शनिवार को झरिया नगर/प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित अहिंसा के सबसे बड़े पुजारी माहत्मा गांधी जी की प्रतीमा के समक्ष मोदी सरकार के विषकाल में पैदा हुई नई संस्कृति के तहत कल संसद भवन में भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लाखों लोगों द्वारा चुने गए सांसद को विवादित, बेहूदा, असंसदीय, और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना और संसद की मर्यादा के चीरहरण के उपरांत उल्लाहस में निकली दो केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवम डा हर्षवर्धन की राक्षसी हंसी के विरोध में *एक दिवसीय मौन सत्याग्रह* समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति में किया गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेस जनों ने हाथों में काली पट्टी लगाई महात्मा गांधी जी के समक्ष सांसद भवन की मर्यादा बची रहे इसके लिए प्रार्थना किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन सत्याग्रह की शुरुआत की।
कार्यक्रम के समापन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
रत्नेश यादव ने कहा कि हम महात्मा गांधी जी के सिद्धांतो पर चलकर आज मौन सत्याग्रह आंदोलन की संखनाद कीए हैं हमारी मौन सत्याग्रह ही उबाल लाएगी और देश के लोकतंत्र की रक्षा हेतु देश की जानता इन सड़क छाप लोगों को सड़क पर वापस भेजने का काम करेंगी।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव, आशीष सिन्हा, जिला कांग्रेस महासचीव अशोक बरनवाल, भोला नाथ सिंह, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, बीरेंद्र गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, रामदुलारी देवी, अशोक मालाकार, महेन्द्र पासवान, अशोक रवानी,अशोक लाल वर्णवाल, कुंदन कुमार मोदक, कृष्णा पटेल, संजय निशाद तनूजा कुमारी, माधुरी कुमारी, अन्नू कुमार, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
