
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआः केन्दुआ मे लगातार हो रहे भू धसान एवं गैस रिसाव की घटना को लेकर केन्दुआडीह मध्य विद्यालय मे संयुक्त मोर्चा की एक आहूर्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मानस चटर्जी एवं संचालन भगवान दास शर्मा ने किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केन्दुआडीह के विषय मे जन आन्दोलन के साथ साथ कानूनी पहलुओ को भी समझना एवं उसका अध्यन करना पड़ेगा इसलिए जन आन्दोलन के साथ साथ कानूनी लडाई भी लड़ना पड सकता है

नहीं तो फिर जो स्थिती बनी हुई है सुप्रिम कोर्ट के निर्णय के अनुसार हाइकोर्ट मे बीसीसील के द्वारा केन्दुआ को खाली करने को रिट पिटिशन दायर किया गया है जिसका नम्बर WP (C ) नम्बर 534 /2006 है जिसमे पिटिशनर बीसीसील VTHE स्टेट ऑफ झारखण्ड है पिटिशन मे स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सुप्रिम कोर्ट के आदेश को मानते हुए जगह को खाली करने के लिए राज्य सरकार मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर प्रशासनिक सहयोग करे जिसमे सुनवाई की तिथी हाइकोर्ट के द्वारा 9.6.2026 तय की गई है वही आगे मोर्चा के नेताओं ने जोर देकर कहा कि अगर समय रहते केन्दुआ गंसाडीह करकेन्द् ,काठगोला,अलकुसा,खैरा, केंदुआ 5 नंबर के लोग एकजुट नही होंगे तो बीसीसीएल अपनी मंशा इन क्षेत्रो को खाली कराने में पूरा कर सकता है इसिलिए सभी लोगों को इमानदारी पूर्वक इस लडाई को लडने की जरूरत है बैठक में सभी उपस्थित एवं प्रभावित लोगों ने सर्व सम्मति से अगले आन्दोलन की रूप रेखा तय करने मे अपनी सहमति जताई वही उपस्थित लोगों ने एक स्वर मे मर जाएगे मिट जाएंगे लेकिन केन्दुआ को खाली नही करने का दृढ़ संकल्प लिया।

नेताओं ने आगे 13 मई को सभी लोगों को एकजुट होकर डीजीएमएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के लिए निर्धारित समय 10 बजे पहुंचने की अपील की है। मौके पर मंटू महतो,भगवान दास शर्मा, राहुल गुप्ता,हातिम अंसारी,उमेश गुप्ता,बबलू अंसारी,सदानन्द बॉस, राजेन्द्र पासवान,ममता देवी,रविन्द्र गुप्ता,विनय यादव,रंजीत आर्या,राजेश गुप्ता,रामचन्द्र रॉय, राजीव झा,पंकज यादव,जितेंद्र गुप्ता,मो o अमीर अंसारी,
नरेश पासवान,महादेव पासवान,रीतलाल पासवान,सखदेव पासवान,अमर पासवान,संजय वर्मा,विनय सिंह,इजरायल अंसारी,उमेश पासवान,
के पी सिंह,बालेश्वर सिंह,संतोष यादव,सुदामा पासवान,सुरेश पासवान,ध्रुव महतो,बालेश्वर महतो,राजेन्द्र साव,बलराम साव,मुकेश पंडित,सुमित कुमार,दीपक साव,विनय कुमार,मोo सलीम सदर,हिरालाल चौरसिया,वकील पासवान,सोनू यादव,कामता प्रजापति,सिकंदर राम, इत्यादि के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
