• Thu. Feb 26th, 2026

मयूर विहार के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां पहुंची मौके पर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2023

 

*नयी दिल्ली :* मयूर विहार के एक रेस्तरां में बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है।

दमकल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 6:20 बजे मयूर विहार फेज-तीन के जीडीए कालोनी स्थित केएफ नाम के रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग लगते ही ग्राहक व कर्मचारी बाहर आ गए थे। कुछ देर में रेस्तरां से आग की लपटे बाहर अाने लगी थी। आधे घंटे की मशक्कत से दमकल ने आग पर काबू पाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *