• Thu. Mar 26th, 2026

मनीष जयसवाल का दारु प्रखंड के रचंगा, कंजिया,दिगवार , कवालु,रामदेव खरिका, गोपलो, हरली, पेटो आदि क्षेत्रों का दौरा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2024

 

 

दारु( हजारीबाग): भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार की शाम को दारु प्रखंड के रचंगा, कंजिया,दिगवार , कवालु,रामदेव खरिका, गोपलो, हरली, पेटो आदि क्षेत्रों का दौरा किया। भाजपा प्रत्याशी का दौरा के दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी का बेहद ही गरमजोशी से स्वागत किया।

 

इस मौके पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का देश मे 15 वर्षों तक शासन रहा जिसमे देश ने अभूतपूर्वक विकास किया। आज पूरे विश्व मे हिन्दुस्तान की साख काफी बढ़ी है और इसे और भी आगे बढ़ाना है।

 

प्रत्याशी ने 20 मई को होने वाले चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे जमकर मतदान करने की अपील किया। प्रत्याशी के क्षेत्र दौरा के दौरान मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण राणा सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, रामचंद्र यादव, इंदर पासवान, शंकर यादव, रामा लाल,दिलीप कुमार देवदत् प्रसाद,संजय कुशवाहा, विकाश यादव,राजन सिन्हा, नागेश्वर महतो, संजीत वर्मा,धनपत कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, शत्रुंजय प्रसाद, राजेंद्र राम, दिलीप प्रसाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *