• Wed. Mar 4th, 2026

मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर विधानसभा का किया घेराव*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 2, 2022

*रांची/* मनरेगा कर्मियों ने मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले विधानसभा का घेराव किया. प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने मौके पर कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है. इसका ध्यान केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ डील करने में है. केवल अपनी जेब भरने में यह सरकार लगी है. बढ़ती महंगाई के बीच मनरेगा कर्मियों को 11-12 हजार रुपये मानदेय देकर सरकार अपना पीठ थपथपाना चाहती है.

1000-2000 के मानदेय बढ़ोत्तरी से राज्य के मनरेगा कर्मी नाखुश हैं. राज्य मनरेगा कोषांग में कार्यरत मनरेगा कर्मियों की तर्ज पर प्रखंडों में कार्यरत क्षेत्रीय मनरेगा कर्मियों को भी वेतनमान दिया जाये. इस दौरान प्रदेश सचिव विकास पांडेय ने कहा कि कर्मियों ने सरकार की ईंट से ईंट बजाने को कमर कस लिया है. एक और विधायकों की गाड़ी से करोड़ों रुपये बरामद होते हैं.

सरकार के आला अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये की छापामारी में सामने आते हैं. पर दूसरी ओर, मनरेगा कर्मियों के घर दोनों वक्त का चूल्हा तक नहीं जल पाता. ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण कर्मियों ने लिया है. कार्यक्रम में दीपक कुमार महतो, नन्हे परवेज, जितेंद्र झा, जितेंद्र कुमार सिंह, संजय प्रमाणिक सहित कई अन्य मनरेगा कर्मी भी उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *