• Sat. Jan 3rd, 2026

मध्यप्रदेश से रेलवे में काम करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ByAdmin Office

Mar 10, 2024

 

 

 

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे में कार्य करने पहुंची प्रवासी महिला मजदूर की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक महिला मीरा कोल मध्यप्रदेश के सतना जिला बिटारी रामनगर की रहने वाली हैं। घटना 8 मार्च के देर रात्रि की हैं। महिला के मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा हैं।

घटना के उपरांत वीवी इंफ्रा के सुपर वाइजर ने केरेडारी थाना को सूचना दिया। केरेडारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वही वीवी इंफ्रा के कर्मियों ने महिला के शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया। वीवी इंफ्रा के कर्मी ने बताया की बीते रात महिला का पेट दर्द कर रहा था। जिसके बाद महिला को दवा दिया गया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।

मीरा के मौत पर पिता के कहा की बेटी कभी इस तरह से बीमार नहीं पड़ी। मौत के 6 घंटे बाद कंपनी के कर्मी ने फोन पर बेटी की मौत की सूचना दी। बेटी के मौत कारण पर पिता ने दुख जताते हुवे स्थानीय पुलिस से मामले को जांच करने का मांग किए हैं।

 

वहीं पतरातु से टोरी तीसरी लाइन में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने कॉन्ट्रेक्टर वा सब कांट्रेक्टर कंपनी पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया हैं। मजदूरों ने कहा की अगर कम्पनी के द्वारा मृतक को समय पर इलाज होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *