• Wed. Jun 24th, 2026

मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा के कार्यालय कक्ष में बुधवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे तथा मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्तियों के नामों का नियमानुसार निष्पादन किया जा सके। मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए निर्वाचन प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मतदाता सूची की शुद्धता और व्यापकता ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनावों की आधारशिला है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय , झामुमो से कैसर परवेज , भाजपा से रवि शंकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *