
चाईबासा : रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में प्रेस-वार्ता आयोजित की गई। प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार दिनांक 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन, चाईबासा से मार्च निकाला जाएगा। मार्च के माध्यम से मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।मार्च के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से सौंपा जाएगा।सुनीत शर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने, जोड़ने अथवा संशोधन की प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक को उचित सूचना, आपत्ति एवं सुनवाई का प्रभावी अवसर मिलना चाहिए। साथ ही मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए।उन्होंने निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था, आंकड़ा प्रबंधन एवं केंद्रीकरण से संबंधित प्रक्रियाओं के स्वतंत्र परीक्षण की मांग करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित सार्वजनिक आरोपों एवं प्रश्नों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी संस्था को कमजोर करने के पक्ष में नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रही है

।कांग्रेस की प्रमुख मांगों में आरोपों की स्वतंत्र जांच, महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा, निर्वाचन आयोग की सूचना-प्रौद्योगिकी व्यवस्था का स्वतंत्र परीक्षण, मतदाताओं को प्रभावी सुनवाई का अधिकार तथा निर्वाचन प्रक्रिया में संस्थागत पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है।प्रेस-वार्ता में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती , इम्तियाज खान , लियोनर्ड बोदरा , हेर बदन बोदरा मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
