• Wed. Mar 4th, 2026

मणिपुर हिंसा के दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर आदिवासी संगठन ने गिरिडीह में किया प्रदर्शन, जमुआ-देवघर मेन रोड जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2023

 

देवरी (गिरीडीह). मणिपुर हिंसा के दोषियों को फांसी देने की मांग व सम्मान नागरिक संहिता, विकास व पर्यावरण संरक्षण के नाम पर आदिवासियों को जल जंगल जमीन से विस्थापित करने के विरोध में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने आज देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बजरंग मोड़ के पास जमुआ देवघर मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया.

सड़क जाम में शामिल आंदोलकारियों के द्वारा केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी एकता परिषद के जिला संयोजक विलियम बासके कर रहे हैं. जाम में मतियुस मरांडी, संजय मरांडी, सुरेश बासके, प्रकाश रविदास, किशोरी रविदास, मुकेश रविदास, दिनेश रविदास, होरिल रविदास आदि शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *