• Thu. Mar 19th, 2026

मजबूत वैश्विक रूझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

वैश्विक बाजारों में मजबूती और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 361.94 अंक चढ़कर 61,780.90 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 81.2 अंक के लाभ के साथ 18,325.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ. रेड्डीज, विप्रो, बजाज फिनसर्व, मारुति, एचडीएफसी एवं एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे।

दूसरी ओर, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और पॉवर ग्रिड के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *