

रिपोर्ट –नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

निरसा थाना क्षेत्र में एक अजीव घटना घटी।यह एक ऐसा घटना है जो डाक विभाग, सरकार की योजना पर तो सवाल खड़ा तो करता हीं है।साथ हीं जनता किस तरह इस व्यबस्था का शिकार होता है इसका जीत जागता उदाहरण है।

निरसा थाना के भागाबांध गांव के समीप नदी में मछुआरा गए थे मछली पकड़ने लेकिन जब उन्होंने नदी में जाल फेंका तो मछली के जगह नदी से निकला आधार कार्ड का बंडल।
जानकारी के अनुसार मछली के जाल में मछली के जगह नदी के अंदर से लगभग पांच सौ से छह सौ के लगभग आधारकार्ड निकाला गया!
यह आधार कार्ड उसी पंचायत भागाबांध का बताया जा रहा है!इस सम्बन्ध में उस पंचायत के मुखिया गुहीराम से पूछने पर बताया की इस सम्बन्ध में मुझे कोई जानकारी नहीं है!उस क्षेत्र के एमपील ओपी के थाना प्रभारी गेलेन रजवार ने भी मीडिया क़ो बताया की उस नदी के समीप आधारकार्ड नहीं मिला केवल उसका खोली मिला उसमे आधारकार्ड नहीं था!
ओपी थाना प्रभारी का कहना है!कि या तो किसी जनप्रतिनिधि अथवा पोस्ट ऑफिस द्वारा यह काम किया गया होगा । उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।जिस पर ऊपर के अधिकारी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
