• Mon. May 11th, 2026

मईया सम्मान और वृद्धा पेंशन सत्यापन को लेकर पंचायत सचिवालयों में उमड़ी भीड़

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

 

 

बोकारो थर्मल –

मईया सम्मान योजना एवं वृद्धा पेंशन योजना के सत्यापन फार्म जमा करने को लेकर मंगलवार को बोकारो थर्मल क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग फार्म जमा करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।

 

सी पंचायत में करीब 200 मईया सम्मान योजना के फार्म जमा किए गए, जबकि वृद्धा पेंशन योजना के 20 से 25 फार्म जमा हुए। अन्य पंचायतों में भी लाभुकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

 

भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधि एवं कर्मी लगातार सक्रिय रहे। मुखिया विकास सिंह ने लाभुकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सत्यापन के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। सभी लोग बिना जल्दबाजी के आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन कराएं।

 

पंचायत कर्मियों ने लाभुकों की सहायता करते हुए फार्म जमा कराने में सहयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, इसलिए किसी को घबराने या जल्दबाजी करने की आवश्यकता नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *