• Mon. Jun 15th, 2026

मंडल कारा चाईबासा का उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त औचक निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा, 15 जून 2026: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सोमवार को मंडल कारा, चाईबासा का संयुक्त औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आकलन करना था।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों, सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया। जांच के क्रम में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री, प्रतिबंधित वस्तु या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक प्रबंधन संतोषजनक पाया गया।

 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा कर्मियों और सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि कारा की सुरक्षा एवं बंदियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण आवश्यक है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की प्रभावशीलता सुनिश्चित होती है और सुरक्षा मानकों की सतत समीक्षा की जा सकती है।

 

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि कारा सुरक्षा राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी सुरक्षा कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

 

जिला प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी कारा एवं अन्य संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण और मूल्यांकन जारी रहेगा, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *