
अंकित केशरी (avn)

धनबाद। गोल्डन सनराइज प्रोडक्शन की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म तमाशा एवं निर्णय के निर्माता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह द्वारा उनके आवास धैया, गोकुल में नारियल फोड कर मुहूर्त पूजा पाठ एवं मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न हुआ। इस दौरान समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, मुंबई से आए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संजय पांडे, फिल्म के कलाकार एवं अन्य अतिथि मौजूद थे। इसी हफ्ते पिछले शुक्रवार को गोल्डन सनराइज प्रोडक्शन की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म दोस्ती और प्यार आईनॉक्स प्रभात मॉल और आईनॉक्स बिग बाजार में रिलीज हुई थी। इसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसको लेकर गोल्डन सनराइज प्रोडक्शन के निर्माता रणविजय सिंह के साथ – साथ निर्देशक एवं कलाकारों में काफी उत्साह है।

अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे दिखेंगे फिल्म में
इन दोनों फिल्मों में भोजपुरी जगत के जाने-माने कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे,ऋतु सिंह,रक्षा गुप्ता, आनंद मोहन, संजय पांडे, अयाज खान, विनोद मिश्रा, रणजीत सिंह अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। साथ में धनबाद के जाने-माने गायक कलाकार राजू सिंह अनुरागी नायक की भूमिका निभाएंगे। इन दोनों भोजपुरी फिल्मों में भोजपुरी फिल्म का निर्देशन राजकिशोर राजू देंगे। इसके गीत संतोष पुरी,बबलू सिंह बच्चा, लेखक सुरेंद्र मिश्रा,छायाकार त्रिलोकी चौधरी तथा कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी तथा डिजाइनर प्रशांत होंगे। फिल्म में सुरेंद्र ठाकुर, सिमरन कौर अन्नू सिंह अपनी आवाज से गीत को सजाते नजर आएंगे।
धनबाद के प्रतिभावान कलाकारों को मंच प्रदान करेगा गोल्डन सनराइज
फिल्म के निर्माता रणविजय सिंह ने बताया कि धनबाद के प्रतिभावान कलाकारों को गोल्डन सनराइज प्रोडक्शन की फिल्मों में भूमिका देना मुख्य लक्ष्य है। इससे धनबाद एवं झारखंड में फिल्म इंडस्ट्री विकसित होगी। युवाओं एवं तकनीशियन को काम मिलेगा। हमारी यही कोशिश रहेगी कि साफ-सुथरा पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का निर्माण किया जाए जिससे हमारी संस्कृति को पूरा विश्व जाने। धनबाद वासियों से आग्रह है कि हमारी फिल्म को अवश्य देखेंःकलाकारों का मनोबल बढ़ाएं ताकि धनबाद को भी कोयला प्रोडक्शन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के गढ़ के रूप में जाना जाए। फिल्म के मुहूर्त में राजू सिंह अनुरागी मोंटी बाबा, गायक सुरेंद्र ठाकुर, रूपेश कुमार सिंह, परवीर, अमर, केडी, सुप्रिया एवं अन्य कलाकार मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
