• Thu. Feb 19th, 2026

भुईंफोड़ मंदिर में आठ दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा अखंड पाठ एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

धनबाद :आपणो घर सोसाइटी की ओर से भुईंफोड़ मंदिर में आठ दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा का अखंड पाठ एवं संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

यह आयोजन 23 मई तक चलेगा।चालीसा पाठ 11 पुरोहितों के सानिध्य में सैकड़ों की संख्या में सोसाइटी के निवासी, झरिया, कतरास, केंदुआ एवं दूरदराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा किया जा रहा है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने ज़िला चैंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका, मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय सचिव साधना देवरालिया सहित अन्य उपस्थित हुए। सवा लाख हनुमान चालीसा को सफल बनाने में संजय केडिया, लोकेश अग्रवाल, सुनील केजरीवाल, मनोज भालोटिया, संजय जालुका, राजू खेतान, अनूप साह, देवेंद्र पिलानिया, अनूप डालमिया, संजय जायसवाल, प्रमोद पटवारी, संदीप सांवरिया, अमित अग्रवाल, शिव रावत, प्रेम अग्रवाल, बुलबुल केजरीवाल सहित अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *