
बड़कागांव- कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव :युवा समाज सेवी शाहिद उर्फ सोनू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर गुहार लगाया है की भारी वाहनों के आवागमन से प्रतिदिन हो रही दुर्घटना एवं ट्रैफिक जाम से लोगों में परेशानी बढ़ गई है। भारी वाहनो को नो एंट्री सुबह 6:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक लगाया जाए तथा 14 माईल से लेकर सूर्य मंदिर बड़कागांव तथा ब्लॉक मोड तक एनटीपीसी पानी का छिड़काव समय-समय पर करते रहे तथा रोड में बिकने वाले हंडिया दारु बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
ताकि ड्राइवर इस प्रतिबंधित शराब को पी कर वाहन ना चलाएं। आवेदन देने वालों ने मुख्य रूप से शाहिद उर्फ सोनू, हेम नारायण महतो, तेजन महतो , घुजनदेव महतो, दिनेश कुमार ,उमेश राम एवं अन्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
