
रिपोर्ट,अरुण। कुमार सैनी

धनबाद। विद्या विकास समिति रांची , झारखंड के तत्वाधान में जैनामोर में आयोजित विभागीय प्रतियोगिता में राजकमल छाया रहा । संस्कृत एवं संस्कृति बोध परियोजना प्रतियोगिता में राजकमल के किशोर वर्ग तरुण वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे राज्य से आए 16 विद्यालयों के प्रतिभागियों को टक्कर दिया ।

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने इस सफलता पर उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों की जागरूकता सराहनीय है । सफल बच्चे औरों के लिए भी प्रेरक होते हैं । सफलता प्राप्त से कुछ और अधिक करने की इच्छा होती है ।विद्यालय के सफल बच्चों को मैं हार्दिक धन्यवाद देता हूंँ।
संस्कृत प्रतियोगिता में किशोर और तरुण वर्ग के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं संस्कृति बोध परियोजना प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के नाम में —-
आराध्या ,विनायक कुमार, दिव्यांशु, अंजली, सौम्या, विनायक, पुष्पहास मिश्रा, मयंक मनोहर ,हर्ष कुमार, शिवेंद्र तिवारी ,प्रत्यूष हर्ष ,प्रणय पुरुषोत्तम ,सक्षम , अमर एवं ऋषभ के नाम शामिल हैं ।
टीम का नेतृत्व शिक्षक विवेक कुमार ,दुर्लभ चंद्र करमहे एवं अर्चना कुमारी ने किया ।
इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा ,उप प्राचार्य मनोज कुमार प्रभारी कमलनयन ने विजेता भैया बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
