• Sun. Mar 8th, 2026

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने तृण मूल कांग्रेस का सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूका।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से नवादा के प्रजातंत्र चौक पर तृण मूल कांग्रेस का सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूका गया।
इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिनंदन सिंह ने किया ।
सैकड़ों को संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने जोरदार नारेबाजी किया। इनसब ने राहुल गांधी मुर्दाबाद,टी एम सी सांसद कल्याण बनर्जी हाय हाय,देश का उपराष्ट्रपति का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान,I .N.D.I.A गठबंधन मुर्दाबाद,किसान के बेटा जगदीप धनकड़ अपमान करना बन्द करो आदि नारे लगाए। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिनंदन सिंह ने कहा की किसान का बेटा जो आज संवैधानिक पद पर है उनका अपमान करना राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी को महंगा पड़ेगा। हम नवादा में भाजपा के कार्यक्रता अभी पुतला दहन कर रहे है अगर राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी देश की जनता माफी मांगे नहीं तो हम धरना प्रदर्शन भी करेगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की आज देश के संसदीय इतिहास में बहुत ही शर्मनाक हरकत टी एम सी सांसद के द्वारा किया गया है। राज्यसभा के सभापति सह देश का उपराष्ट्रपति जो किसान का बेटा है उनका मिमिक्री कर मजाक उड़ाया गया है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा वीडियो बनाना बहुत ही गलत बात है।
तीन राज्य की हार से इंडी गठबंधन हताश है,आने वाला 2024 के लोक सभा चुनाव में देश की जनता इनको हरा कर यह अपमान का बदला लेगी। हम नवादा भाजपा सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के इस गन्दी हरकत का घोर निन्दा करता हूं और देश की जनता से दोनो को माफी मांगने का मांग करता हूं।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना,लोकसभा संयोजक विनय कुमार सिंह,जिला महामंत्री विजय पांडेय,जिला उपाध्यक्ष सह संयोजक नवादा विधान सभा अरविंद कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, किसान मोर्चा महामंत्री संतोष कुमार , उपाध्यक्ष कामदानी सिंह,मंडल अध्यक्ष बिपिन कुमार, हर्षिकेश महतो,तेजस सिन्हा,अवनीकांत भोला,राहुल सिन्हा,मनोज पचड़ा, राधेश्याम चौधरी,शंकर लोहार, विभाकर मुन्ना,महावीर चंद्रवंशी, महेश फूही, मुकेश महतो,अजय प्रसाद,राहुल कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *