
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी का रविवार को प्रखंड मुख्यालय झारखंड कालेज में प्रखंड स्तरीय बैठक भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महासचिव निशी पांडेय के अध्यक्षता व संजय मिर्धा के द्वारा संचालन किया गया। सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राहुल कुमार चौरसिया, उपसचिव राहुल कुमार पासवान, बड़कागांव पूर्वी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष बब्लू खान को चुना गया। वहीं मुख्य अतिथि भारतीय जनतंत्र मोर्चा केंद्रीय महासचिव निशि पांडे ने कहा की बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए युवाओं को आगे आना होगा और कम से कदम मिलाकर चलना होगा तभी क्षेत्र का विकास हो सकता है

मौके पर मुख्य रूप से अवधेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल राणा, सचिव महेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राहुल कुमार चौरसिया, उप सचिव राहुल कुमार पासवान, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी बब्लू खान, संजय मिर्धा, सुनील कुमार नायक, मनोज महतो ,प्रवीण कुमार,राजू साव, महेंद्र कुमार वर्मा, रामनरेश प्रजापति, कुलदीप कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
