• Sun. Mar 8th, 2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में 9 शुत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2023

 

लखीसराय -: रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में आए हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग किया जिसमें बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, घर विहीन परिवार जल स्रोत पर बसे भूमिहीन परिवार को तीन डिसमिल बास जमीन सहित आवास योजना मुहैया किया जाए, मजदूरों के लिए व्यापक केंद्रीय कानून बनाया जाए, सभी गरीबों का ₹100000 ब्याज सहित कर्ज माफ किया जाए, सभी बच्चों को एक समान शिक्षा देने और स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, सभी जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड देने और राशन पूर्वत तरह चालू किया जाए, बिजली बिल समय पर उपभोक्ता को नहीं मिलता है एक बल्ब जलाएं या 10 बल्ब जलाएं या नहीं जलाए बिजली बिल एक समान आता है इस अंतर को दूर किया जाए, इस तरह विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कामरेड विमल कुमार माथुर, कामरेड नागेश्वर चौधरी, रामचंद्र चौहान, चंपा देवी, दौलती देवी,सुनैना देवी, धर्मेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता धरना में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *