
गोविंदपुर: भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जिताने के लिए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलदेव महतो लगातार क्षेत्र में जनता के बीच कैम्पेन कर रहे हैं।इसी क्रम में वे पूर्वी मंडल अंतर्गत भाजपा चुनाव कार्यालय बरवापूर्व में सुजाता राय नामक महिला के निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण देख कर काफ़ी प्रभावित हुए।और उन्होंने सुजाता राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुजाता राय जैसे निष्ठवान कार्यकर्ताओं पर हीं भाजपा को गर्व है।

बलदेव महतो ने कहा का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक शक्ति बन रहा है।आज भरस्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाये जिसके कारण आज झारखंड सहित देश के विभिन्न भागों में इतनी बड़ी राशि इडी ने बरामद किया।उन्होंने ढुल्लू महतो को जुझारू और गरीबो के प्रति संवेदन शील नेता बताते हुए उन्हे भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

बरवापूर्व स्थित चुनाव कार्यालय में उन्होंने वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इसी दौरान सुजाता राय के निष्ठा से प्रभावित हुए और सभी कार्यलर्ताओं कि सक्रियता के लिए सराहना किया।
उन्होंने बताया वह सुजाता राय इस ऑफिस में सेवा दे रही है। यह बहुत बड़ी बात है। वह प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ऑफिस में बैठती है। इस ऑफिस के प्रभारी पार्थो रवानी एवं संगीत भट्टाचार्य तथा सहयोगी पांच पांडव प्रभात ओझा, शिशिर गोराई, उत्तम रवानी, बबलू गोराई, उज्जवल मंडल, कृष्णा मंडल एवं पूर्व मुखिया सविता बनर्जी हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
