
दारू( हजारीबाग): देवदयाल स्मृति भवन झुमरा में रविवार को बीजेपी नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अभिनंदन सह आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की आमंत्रण को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने किया। सर्वप्रथम पूर्व मंडल अध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा को पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उसके बाद कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मंडल अध्यक्ष ने अपना संबोधन मे कहा कि पार्टी से जुड़े प्रत्येक सदस्य समान्न है पार्टी के लिए हमेशा मिलजुल कर काम करना है। विधानसभा चुनाव सामने है इसे लेकर चुनावी चर्चा परिचर्चा होनी चाहिए इस बार चुनाव परिणाम बेहतर करना है। नए मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेवारी दी है मैं इसे निष्ठा से करूंगा। पुरानी कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल बनाकर काम करूंगा और नए कार्यकर्ता को जोड़ने का प्रयास करुंगा। शिकायत का मौका ना मिले इसलिए सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। वहीं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर दिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, मेडकुरी पंचायत मुखिया भोला तुरी,विकास यादव, धनपत, विनोद कुमार, लक्ष्मी देवी, सोनी कुशवाहा, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पुनीत कुमार, जीतन प्रसाद, रामाशीष इत्यादि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
