
अंकित केशरी (avn)

झरिया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह के नेतृत्व में झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के सभी सातों मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री अमलेश सिंह ने की। वही धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के महामंत्री श्री तमाल राय ने किया।
इस अवसर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झरिया समेत पूरे कोयलांचल में कई एक विकास कार्य हुए, कोरोना काल से लेकर आज तक गरीबों को मुफ्त राशन मोदी सरकार दे रहीं है वही गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत पूरे देश में गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की गई ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर को जोड़ने के लिए ग्रामीण सड़क योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाने को लेकर कई योजनाएं लाकर आगे बढ़ाने का काम किया है। देश के सर्वांगीण विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए हम सभी को उनके हाथों को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की ज़रूरत है महा जनसंपर्क अभियान के तहत झरिया के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को एक जुट होकर प्रत्येक मंडल में घर घर जाकर लोगो को जोड़ने का कार्य करना हैं और महा जनसंपर्क अभियान को पूरे झरिया विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने हेतु पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में कई विकास के कार्य हुए है और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि सरकार द्वारा जो विकास कार्य हो रहे हैं वह पूरे देश में कोने कोने में देखने को मिल रहा है देश के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है
इस अवसर पर धनबाद जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव महामंत्री श्री श्रवण कुमार राय ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव हरी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप भारती सोशल मीडिया प्रभारी राज किशोर जैना दल गोविंद महतो दिलीप आडवाणी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव बॉबी पांडे मयूरी ओझा रंजीत रवानी अखिलेश सिंह अरुण साव स्वरूप भट्टाचार्य अरिंदम बैनर्जी संतोष शर्मा गणेश साव वीरेंद्र वर्मा चीकू महतो राजा राम पासवान रिंकू शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
