• Wed. Apr 1st, 2026

भाजपा के पक्ष में मतदान को लेकर प्रदीप प्रसाद ने डोर टू डोर किया जनसंपर्क

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 29, 2024

 

दारू ( हजारीबाग): लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं वहीं हजारीबाग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल की ओर से प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को दारू प्रखंड के जिनगा पंचायत के विभिन्न गांव में डोर टू डोर जाकर भाजपा के लिए मतदान करने की अपील किया। इस दौरान गांव गांव जाकर नुक्कड़ नाटक की सहायता से मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं काफ़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। श्री प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का विचार सबका साथ सबका विकास कि नारो के साथ देश आगे बढ़ रहा है पूरी दुनिया में भारत का डंका है, इस बार निष्पक्ष रूप से मोदी जी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि मनीष जयसवाल ने क्षेत्र की हर बड़ी छोटी समस्याओं को लेकर अपना आवाज बुलंद किया है जनता इन सभी चीजों को अच्छी तरह जानती है इस बार इन्हें जरूर अपना आशीर्वाद देगी। अंत में उन्होंने कहा कि 1मई को नॉमिनेशन है जिसमें आप सभी की आशीर्वाद की जरूरत है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *