
*31 सखी मंडलों की दीदियों को भेंट किया कारपेट, बूथ मजबूती को लेकर किया बैठक और नव मतदाताओं को किया जागरूक, तीसरी बार मोदी सरकार का ग्रामीणों को दिलाया संकल्प*

*ग्राम्य जीवन से मिलती है आंतरिक ऊर्जा, जुगरा से दादी के समय से रहा है विशेष जुड़ाव- मनीष जायसवाल*

—-
आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 से पूर्व भाजपा ने राष्ट्रव्यापी गांव चलो अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तमाम भाजपा के नेता गांवों में प्रवास कर रहें हैं और आमलोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहें हैं। इसी कड़ी में शनिवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल गांव चलो अभियान को लेकर अपने पैतृक गांव हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत स्थित ग्राम जुगरा पहुंचें। यहां पहुंचने पर चेपाकला पंचायत भवन चौक पर संपूर्ण जुगरा ग्राम वासियों और स्थानीय भाजपा मंडल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-तासे के साथ फूल माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया और नारे- जयकारे के साथ ग्राम भ्रमण कराया ।
विधायक मनीष जायसवाल ने यहां अपने पैतृक मकान पहुंचकर जहां बचपन की यादें ताज़ा की वहीं गांव के देवालय और तीर्थस्थलों में माथा टेका। तत्पश्चात जुगरा गांव के सामुहिक मन्दिर- सह- उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अलगडीहा के प्रांगण में जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट किया और फूल माला पहनाकर और फूल भेंटकर उनका सम्मान किया । यहां बड़कागांव मध्य कलस्टर से जुड़ी कुल 31 सखी मंडल की दीदियों के साथ उन्होंने चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आने वाले चुनावों को लेकर जागरूक करने हेतु संबोधित भी किया। विधायक मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के दो कार्यकाल के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। यहां कई योजनों के लाभार्थियों से भी मिलें। विधायक मनीष जायसवाल ने यहां अपने सदर विधानसभा क्षेत्र के तर्ज़ पर
यहां 31 सखी मंडलों की बहनों के बीच कारपेट का वितरण किया ताकि उनके सामूहिक बैठक में उन्हें सहूलियत हो। यहीं पर बूथ संख्या बूथ संख्या 113 और 114 के बूथ समिति की बैठक, पन्ना प्रमुखों की उपस्थिति में बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों का कार्य निर्धारण, युवाओं, किसान समूह, व्यवसाई समूहों से भेंट, संगठन के व्हाट्सएप्प ग्रुप का निरीक्षण, मतदाता सूची का निरीक्षण और नमो एप और सरल एप डाउनलोड करने का कार्य किया गया। तत्पश्चात् अपने बूथ संख्या 113 में एक बार फिर से मोदी सरकार और कमल फूल युक्त स्लोगन का वाल लेखन किया। जुगरा में अनुसूचित जाति बस्ती का भ्रमण और यहीं अपने पैतृक मकान में रात्रि विश्राम और रविवार की सुबह निर्धारित समय तक जुगरा में ही उनके प्रवास की योजना है ।
इस संबंध में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की ग्राम्य जीवन से आंतरिक उर्जा मिलती है। जुगरा मेरा पैतृक गांव हैं और यहां से बचपन की यादें जुड़ी है। अपनी दादी की दरियादिली, इस मिट्टी की सौंधी खुशबू और गांव वालों के साथ बचपन की अठखेलियां को स्मरण कर हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। विधायक मनीष जायसवाल ने अपने गांव प्रवास के दौरान गांव के हरेक वर्ग, समुदाय के लोगों से जुड़ते हुए तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया ।
*मौके पर विशेषरूप से ये गणमान्य लोग रहें मौजूद*
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव भाजपा पश्चिमी महामंत्री नरसिंग प्रसाद, इंद्रभूषण राम, भाजपा पूर्वी मंडल के महामंत्री सुमन गिरी, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री बैजनाथ साव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, आदित्य सोनी, स्थानीय मुखिया अनिकेत कुमार, पंसस कृष्णा राम, पूर्व मुखिया साधना देवी, शंकर राम, नागेश्वर गंझू, रोहित कुमार, संजय कुमार, रामचंद्र महतो, अनुज यादव, शिवम कुमार, बाजो राम, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
