
*गोबिंदपुर* । गोविंदपुर में आयोजित भागवत कथा स्थल पर लायंस क्लब ऑफ गोविन्दपुर की ओर से पिछले 6 दिनों से लगातार प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा था। आज उस क्रम में क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। क्लब के सभी सदस्यों ने भी अपना उस में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

आज के इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने और भागवत सुनने आए भक्तों ने सबने हमारे इस रक्तदान शिविर में रक्तदान किया इस रक्तदान शिविर में हमने 35 यूनिट से भी अधिक रक्त संग्रह किया यह कार्य एशियन जालान हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से किया गया सभी रक्त दाताओं को रक्त देने के पश्चात अल्पाहार एवं उन्हें धन्यवाद दिया गया क्लब द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों की सहभागिता हो एवं समाज का कल्याण हो आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन डॉ आर.के.शर्मा का अथक परिश्रम रहा, साथ हीं कलब के अनय सदस्यों का भी सहयोग रहा जिनमें, लायन डॉ, शशिभूषण सिंह, डॉ यूएल.विश्वकर्मा, आर.पी.सरिया, केडीएन आजाद,राकेश कुमार,,राजेश जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, एस.के.राय,डॉ सुजाता शर्मा, दिनेश पुरी एन.के साव,कंसारी चन्द दास के साथ साथ जालान असपताल की पुरी टीम का सहयोग रहा अध्यक्ष ने सवों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
