• Mon. Feb 16th, 2026

भागलपुर में विशेष अभियान में 19 गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2023

 

भागलपुर. जिला पुलिस की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान में कुल 19 गिरफ्तारियां की गयी. इस दौरान कुल 31 जमानती और 24 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 1 लाख 18 हजार 500 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूला.

मद्य निषेध अधिनियम को लेकर चलाये गये अभियान में पुलिस ने 41 लीटर देसी और 83.04 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की. साथ ही दो बाइक, दो चार पहिया वाहन, दौ गैस चुल्हा, 1 तसला और 1 सोने का लाॅकेट भी बरामद किया है. बुधवार को कोवताली पुलिस द्वारा पकड़े गये झपटमार और हबीबपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब कारोबारी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *