
बरकट्ठा। बरकट्ठा में भाकपा माले की ओर से कॉमरेड महेंद्र सिंह कि 19वीं शहादत दिवस प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत भवन में मनाई गई।अध्यक्षता प्रदीप कोल ने की संचालन व दिवाकर मोदी ने किया।प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड महेंद्र सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर किया।शेर मोहम्मद ने कहा की आज पूरे झारखंड को महेंद्र सिंह जैसे नेताओं की जरूरत महसूस हो रही है।गरीबों मजदूरों की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है। देश में फासिस्टवादी ताकतें हावी है जहां देश की सरकारी संपतियों को बेचा जा रहा है।आरक्षण खत्म किया जा रहा है अमीरी और गरीबी का खाई बढ़ती जा रही है। पैट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहा है महंगाई अपनी चरम सीमा पर है बेरोजगारी पूरे देश में है।बरकट्ठा ब्लॉक, थाना तमाम सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर नूर मोहम्मद, जुमराती मियां, दाउद अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद, किशोर पासवान,अजीत मंडल समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
