
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। हजारीबाग लोक सभा के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार द्वारा विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकपा नेता सह पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता द्वारा ग्रामीणों से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में समर्थन मांगा गया। इस दौरान श्री मेहता ने कहा कि हजारीबाग एवं बड़कागांव स्तित्व भाकपा ही बचा सकती है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों एक सिक्का के दो पहलू है। यहां से लोगों को विस्थापन कर क्षेत्र का विकास नमूना पेश करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाकपा प्रत्याशी श्री कुमार आंदोलनकारी, शिक्षित, कर्मठ एवं संघर्षशील प्रत्याशी हैं। उनके पक्ष में समर्थन देकर क्षेत्र को बचाने का काम किया जाए। इस अवसर पर मुरलीधर दांगी, सोहन लाल मेहता, केदार महतो, सुनीता देवी, सुकर कोरी, देवनारायण महतो, पंकज व्यास, अशोक महतो, त्रिवेणी महतो, सुरेश महतो, विकास कुमार, बासुदेव यादव, देवनाथ महतो ने मिलकर गोदलपुरा, हरली, बादम, काडतरी, बड़कागांव, पिपराडीह, विश्रामपुर आदि गांव में जाकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
