• Sat. Mar 7th, 2026

भाई भाई की लड़ाई में हुई पत्थरबाजी, पांच घायल,हुआ इलाज।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: भाई भाई को लड़ाई में अपने ही भाई और उसके घरवालों पर जमकर पत्थर बाजी करते हुये घायल देने का मामला झाझा के भीठरा गांव से प्रकाश में आया। पत्थर बाजी में घायल की पहचान चूहा यादव उसकी पत्नी सरीता देवी,बेटी शिवानी कुमारी,बेटा अंकित कुमार,राजीव कुमार के रूप में हुई है।सभी घायल रेफरल अस्पताल पहुॅचा जहां डाॅक्टर के द्वारा घायलो का उपचार किया गया।घायल चूहा यादव ने बताया कि खेत में धान रोपनी की विवाद को लेकर मेरा भाई रंजीत यादव घर पर आकर जमकर पत्थरबाजी करते हुये मुझे और मेरे घर वालों को घायल कर दिया।घायल चूहा यादव ने आगे बताया कि मै और मेरे भाई में जमीन का हिस्सेदारी हो चुका है।मै अपने हिस्से में पहले धान नही लगाया और मेरी मां के कहने पर अब मै अपने खेत में धान रोपनी करने के लिये धान का बीज रोप रहा था कि इसी बात को लेकर मेरा भाई खेत में रोपनी करने से मना किया और जब शुक्रवार की शाम को मेरा भाई मेरे घर पर आकर पत्थरबाजी करते हुये हमलोगों को घायल कर दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *