• Sun. May 24th, 2026

भव्य हरी कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक चंद्रदेव महतो, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

बलियापुर:आमटाल दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित ‘आमटाल सोलोआना हरी कीर्तन’ कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर परिसर पहुँचने पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने सर्वप्रथम मां दुर्गा और अखंड हरि नाम संकीर्तन मंडप में माथा टेका।

उन्होंने भगवान से पूरे क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा, “हरी कीर्तन से न केवल मन को असीम शांति मिलती है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भी शुद्ध और भक्तिमय हो जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमें अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़े रखते हैं।

यह समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।”कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने कीर्तन मंडलियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर प्रभु भक्ति के भजनों का आनंद लिया। इस पावन अवसर पर आमटाल सोलोआना समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *