• Wed. Mar 4th, 2026

भगवान जगन्नाथ का खुला पट्ट, पूर्व विधायक सहित श्रद्धालुओ का उमडा जनसैलाब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

चौपारण
सियरकोनी की अब पहचान बदलने वाली है। राज्य नही बल्कि देश स्तर पर चौपारण प्रखण्ड का नाम गूँजने लगा है। इस्कॉन से जुड़े भक्ति वेदांता शिक्षालय निर्माण के प्रथम फेज में निर्मित भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भगवान जगन्नाथ का पट्ट खोल दिया गया। पट्ट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ा पड़ा। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव समेत हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दरबार मे मत्था टेका। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित हजारों भक्तों के उपस्थित में भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ का पट्ट खोला गया। शिक्षालय योजना के प्रमुख डा केशवानंद प्रभु ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इस्कान के मुख्यालय मायापुर, पश्चिम बंगाल से त्रिदंड स्वामी परम पूज्य भक्ति राघव स्वामी जी महाराज उपस्थित रहे। महाराज जी मुलरूप से कनाडा के निवासी हैं परन्तु प्रभु भक्ति में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया है। बताया कि मंदिर पूजा के बाद दूसरे फेज में शिक्षालय, गुरुकुल, गोशाला, कृषि तथा नैचुरोपैथी कार्य होंगे। बताते चलें कि सियरकोनी में समाजसेवी संजय सिंह, मुखिया बिनोद सिंह के परिजनों द्वारा चार एकड जमीन गुरुकुल निर्माण के लिए दान स्वरूप दिया गया है। इसी के तहत बडी भक्ति भाव से समस्त कार्य जारी हैं। इस दौरान जीप सदस्य राकेश कुमार, भाजपा नेता सुनील साहू, रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, राजेश सहाय, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुकुन्द साव, मुकेश सिन्हा, समाजसेवी हतिश्चद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, रामाशीष सिंह, विजय भुइयाँ, राकेश पांडेय, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव, रोहित जैन, बबलू बर्णवाल, दिलीप राणा, राहुल राणा, प्रमोद ठाकुर सहित हज़ारों लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *