• Fri. Feb 27th, 2026

भगतडीह में देर रात युवक ने किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 13, 2023

 

अंकित केशरी (AVn)

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के झरिया धनबाद मुख्य मार्ग स्थित भगतडीह में बीसीसीएल आवास मे शुक्रवार की देर रात 27 वर्षीय राहुल रंजन सिंह ने अपने कमरे मे शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। आग लगा।चिल्लाने की आवाज सूनकर उसकी मां बबिता देवी और उसकी तीन बहने वहां पहुंच देखा कि राहुल बुरी तृह झुलसा हुआ है। सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन करने में जुट गई है। वहीं घर के दरवाजे पर बैठे उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस शव को बाहर निकाल पंचनामा कर , पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है ।राहुल ने आत्महत्या क्यों कि यह सपष्ट नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोग पारिवारिक विवाद बता रहे है। राहुल चार साल पूर्व ही घनुडिह से भगतडीह आया था।वह मुम्बई मे रहकर काम करता था। पंद्रह दिन पुर्व की मुम्बई से घर आया था। राहुल की मां बबीता ऐना स्थित राजापुर कोलियरी अस्पताल मे बीसीसीएल मे कर्मी है।राहुल के पिता रंधीर सिंह बीसीसीएल मे डंपर आपरेटर थे।जहां बीस वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु एक दुर्घटना मे हो गई थी। उसी के जगह पर उसकी मां की नौकरी हुई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *