
चौपारण
रविवार का दिन चौपारण के लिए भक्ति का दिन रहा। प्रखण्ड के चार स्थान पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे झापा पंचायत का बेन्दुवारा, पडरिया पंचायत के ककरौला, बच्छई पंचायत के चक व बहेरा पंचायत का गोशला गांव सम्मिलित है। यज्ञ का उत्साह पूरे प्रखण्ड को भक्तिमय कर दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि आज पूरे चौपारण क्षेत्र में भक्ति का बयार बह रहा है। कहा यज्ञ आयोजन से अशुद्धियां को दूर करता है और वातारण का शुद्धिकरण होता है।

1001 कलश के साथ बेन्दुवारा में निकला भव्य कलश यात्रा,
………………………………………………..
झापा पंचायत के बेन्दुवारा में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ देवी सह भास्कर प्राण प्रतिष्ठा के कलश यात्रा में भक्तो का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव व भाजपा जिला महामंत्री मुख्यपूजारी बने है। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही विधायक अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंदवंशी, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, जीप सदस्य राकेश रंजन, रवि अकेला यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, समाजसेवी अरविंद सिन्हा, सहित सैकड़ों लोग। इससे पहले यज्ञ समिति
अध्यक्ष नकुलदेव रजक, सचिव सुशील साहू, कोषाध्यक्ष राकेश साहू आदि ने अतिथियो को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया।

यादव नगरी ककरौला में उत्साहित दिखे युवा, 501 कलश धारी शामिल
………………………………….
पडरिया पंचायत के ककरौला में आयोजित
श्री श्री 108 मानस हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के कलश यात्रा में 501 कलश धारी युवतियां महिलायें शामिल हुई। कलश यात्रा ककरौला हनुमान मंदिर से निकलकर पडरिया, कठम्बा होते हुए जागोडीह टाल पहुँचा जहां यज्ञ आचार्य दिवाकर पांडेय ने जलभरणी का कार्य सम्पन्न कराया।
यज्ञ समिति अध्यक्ष बाल किसुन यादव, सचिव राजकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव सक्रिय संजय यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव, राम यादव, आकाश यादव, सुखदेव यादव, सरयू यादव, लखन यादव, राजेश यादव, रामशीष यादव, घनश्याम यादव आदि ने अतिथियो को भगवा वस्त्र देकर समान्नित किया। कलश यात्रा में युवा उत्साहित दिखे। कलश यात्रा में वर्तमान व पूर्व विधायक के अलावे कई राजनीतिक व सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
चक में भक्ति का बहा बयार, तीसरे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
………………………………………
बच्छई पंचायत के चक में आयोजित शिव परिवार महायज्ञ सह वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुवा। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, स्थानीय मुखिया बिरेन्द्र रजक, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव आदि शामिल हुए। चक स्थित शिव मंदिर से 501 कलश के साथ निकले कलश यात्रा ओबरा होते हुए बराकर नदी पहुंचा। यज्ञ समिति अध्यक्ष सहदेव यादव, सचीव अशोक राणा, कोषाध्यक्ष पप्पू राणा ने बताया कि प्रति संध्या में गिरीडीह की सुप्रसिद्ध कथा वाचिक द्वारा मधुर वाणी से कथा का रसपान किया जाएगा। यज्ञ को सफल बनाने में प्रमोद राणा, नंद किशोर यादव, गंगा यादव, महेंद्र राणा, सुरेन्द्र यादव, उदय यादव, रमेश यादव, मंटू यादव, शम्भू राणा आदि महती भूमिका निभा रहे है।
गोशाला में निकला कलश यात्रा, पूर्व विधायक हुए सम्मिलित
…………………………………….
बहेरा पंचायत के गोशला में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुवा। कलश यात्रा में बड़ी सख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। बतौर मुख्यातिथि के रूप में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, सियाराम सिंह, रामचन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, अरुण पांडेय सहित अन्य शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
