• Fri. Mar 13th, 2026

बोड़वा पंचायत में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, पहुचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

 

जमुई झाझा (सुजीत कुमार )-: रविवार को बोड़वा पंचायत में आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला प्रभारी राजकुमार उपस्थित हुये। क्षेत्र में पार्टी के विस्तार को लेकर बैठक में विधानसभा प्रभारी से लेकर लेकर सभी पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सचिव,पंचायत उपाध्यक्ष को यह दायित्व सौंपा गया कि अपने अपने पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी का निर्माण करें एवं एक बूथ पर दस यूथ का नारा दे। मौके पर उन्होनें कहा कि क्षेत्र में पार्टी को मजबूती तभी प्रदान होगा जब पार्टी के हर कार्यकर्ता अपना दायित्य को समझते हुये पार्टी को क्षेत्र में विस्तार करे। आगे उन्होनें कहा कि क्षेत्र में पार्टी का विस्तार होने पर पार्टी के लिये यह सबसे मजबूत कड़ी होगी जब हर लोग अरबिंद केजरीवाल के विकास कार्यो को जान सकेगें। उन्होनें उपस्थित पार्टी के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये। बैठक में विनोद यादव,सुभाष कुमार,सचिन,विशू पंडित, कैलाश यादव, अरूण मुर्मू,आनंदी यादव,मो.शेखावत अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *