• Thu. Feb 19th, 2026

बोकारो स्टील प्लांट के टी मोड़ के पास बना ग्रीन ओएसिस गार्डेन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024

 

*बोकारो :* बोकारो इस्पात संयंत्र के मंसा सिंह गेट के समीप टी मोड़ पर सीईडी विभाग द्वारा विकसित ‘द ग्रीन ओएसिस गार्डेन’ का उद्घाटन संयंत्र के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी द्वारा किया गया। श्री तिवारी ने उद्यान के उद्घाटन के साथ-साथ यहाँ एक स्मृति वृक्ष भी लगाया।

इस मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), अतिरिक्त प्रभार अधिशासी निदेशक (संकार्य) राजन प्रसाद तथा विभिन्न विभागो के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

इस उद्यान में बने वाटर फाउंटेन को मोटोराइज्ड वाटर फाउंटेन के रुप में नवीकरण किया गया। साथ ही इसमें लाईट्स का इंस्टालेशन तथा एक वाटर फॉल का निर्माण किया गया, जो इस उद्यान के आकर्षण का केंद्र है। मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालीग्राम सिंह ने इस अवसर पर बताया कि प्लांट परिसर में और भी ऐसे उद्यानों का निर्माण तथा जीर्णोधार किया जा रहा है।
इस स्थल को विकसित कर एक गार्डेन का रूप देने में सीईडी के प्रबंधक राहुल रंजन और अन्य सहकर्मियों का अहम योगदान रहा।

इस अवसर सीईडी के महाप्रबंधक आरके पात्रो, सहायक महाप्रबंधक बी भी चंद्रा, मो काशिफ, पी मिंज, एके धीरज के अलावा सीईडी के अन्य कर्मी एवं संविदा कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *