• Thu. Mar 26th, 2026

बोकारो में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को पिस्टल दिखा छीनी सोने की चेन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2023

 

सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद

बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी महिला

बोकारो : बोकारो के सेक्टर- 12 थाना क्षेत्र की बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. घटना रविवार की है. पीड़ित महिला प्रियंका शर्मा मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी. तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला को धक्का देकर दीवार की ओर गिरा दिया और पिस्टल का भय दिखाकर उसके गले से चेन छीनकर दोनों फरार हो गए. प्रियंका शर्मा बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लाट नंबर 339 की रहने वाली है. बदमाशों की तस्वीर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.

 

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से कॉलोनी की महिलाओं में दहशत है. ज्ञात हो कि सिटी थाना की पुलिस बीते 19 सितंबर को दो चेन लुटेरों को पकड़कर जेल भेजा था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *