• Tue. Mar 24th, 2026

बोकारो की जनसभा में बोले जयराम महतो, खतियान के आधार पर स्थानीय नीति होना जरूरी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

बोकारो :बोकारो जिला के बेरमो में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान करगली में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वारा महासभा का आयोजन किया गया. इस महासभा में निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भीड़ बता रही है कि जनता का पूरा आशिर्वाद मुझे मिल रहा है.

 

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं बेरमो विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी खुद यहां से सांसद है और पत्नी को रामगढ़ से विधायक बनाया. वहीं बेरमो विधायक अपनी पत्नी को धनबाद से चुनाव लड़ा रहे है. सब इन्हीं के परिवार को चाहिए.

 

मैं बाहरी-भीतरी का बात नहीं करता हूँ. मैं सामाजिक बात करता हूँ. हमारी लड़ाई किसी अन्य राज्यवासी से नहीं है. हमारी मांग सिर्फ खतियान के आधार पर स्थानीय नीति होना चाहिए. वहीं जयराम के समर्थकों ने नारा लगाया हरे राम हरे हरे जयराम दादा घरे घरे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *