
*बोकारो :* झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में सोमवार को बोकारो परिसदन में जिला प्रशासन की उपस्थिति में बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ अहम बैठक की गयी.

इसमें मंत्री ने उपायुक्त को हर माह बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में प्रगति की जानकारी मिल सके. इस दौरान बताया गया कि 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुकी है. रनवे भी तैयार है. लाइसेंस के लिए जल्द अप्लाई करने को कहा गया है.

मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त कीर्ति श्री, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, बीएसएल अथॉरिटी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
