• Tue. Mar 10th, 2026

बेस पंचायत में आठ लाभुको को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण ) के तहत कराया गया गृह प्रवेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022

 

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा
की जयंती एवं झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत में आठ लाभुकों का बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण )के तहत गृह प्रवेश कराया गया!
जिसमे मंगलवार सुबह 11:00 बेस पंचायत के ग्राम हुरुदाग में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, प्रधानमंत्री आवास प्रखंड समन्वयक पूर्णिमा कुमारी, उप प्रमुख विमल गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि अजय राणा, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी,पंचायत सचिव रामप्रसाद महतो, गोकुल महतो, ब्रह्मदेव साव,उप मुखिया घुजाली कुमार महतो,कुसुम्भा पंचायत मुखिया कल्लू राम, उप मुखिया सुरेंदर बंडो, लेखा पाल विकास कुमार,रोजगार सेवक सुधीर कुमार, पंचायत स्वयंसेवक चन्दन कुमार राणा आदि कर्मी व जनप्रतिनिधि हुरुदाग पहुचे और कार्यक्रम की आगाज भगवान विरसा मुंडा की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने भगवान बिरसा को नमन कर किये! तत्पश्चात लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया- जिसमे लाभुक राजधन लकड़ा, कुन्नू लकड़ा, पिंकू लकड़ा, दीपक लकड़ा, शत्रुधन लकड़ा, रामविलास मल्हार, गणेश लकड़ा,जगदेव लकड़ा, का गृह प्रवेश करवा कर चाभी प्रदान किया गया ! साथ ही लाभुकों के बीच एक एक कंबल का वितरण किया गया! इस कार्यक्रम के उपरांत कुसुम्भा पंचायत के ग्राम जमुआरी में मोसोमात सोनी स्वाशी,मोसोमात कालिया का बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना(ग्रामीण )के तहत नीव दिलवाई गई!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *