• Tue. Feb 17th, 2026

बेरमो में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 13, 2022

 

*बोकारो :* बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलानगर में एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला. युवक की पहचान 22 वर्षीय संदीप रविदास के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों ने तुरंत घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा।
रात में खाना खाकर कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संदीप रविदास खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया. लेकिन उसके भाई बहन और परिवार के सदस्य आंगन में ही बैठे थे. तभी उसकी मां ने देखा कि संदीप के कमरे का पंखा नहीं चल रहा है. उसकी मां पंखा चालू करने के लिए उसके कमरे की तरफ गयी तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. जब खिड़की से कमरे के अंद झांका तो देखा कि संदीप पंखे से साड़ी के फंदे पर झूल रहा है. परिवार वालों ने तुरंत दरवाजा तोड़ और उसे नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी सांस बंद हो चुकी थी. तब परिजनों ने घटना की जानकारी बेरमो थाना को दी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *