
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। बूथ स्तर की मैपिंग को लेकर मंगलवार को 40धनबाद विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र संख्यां 391एवं392 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा में उमा कुमारी बीएलओ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेबल एजेंट बीएलए 2 के साथ

बिशेष गहन पुरीक्षण SIR 2026 के निर्मित बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणना प्रपत्र के वितरण एवं प्राप्ति की प्रकिया से विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया

कि आम जनता को प्रपत्र भरने एवं जमा करने में किसी भी प्रकार की उन्हें असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त की 2003 की SIR की सूची में नाम खोजने ASDD सूची तैयार करने मतदाता विवरण के सत्यापन तथा पुनरीक्षण कार्य को सम्यवद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सभी BLA 2 एवं BLO सहायक से यह अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।
जिसका सर्व सम्मति से सभी ने समर्थन किया। मौके पर शैलेन्द्र कुमार जायसवाल पर्यवेक्षक,उमा कुमारी,सोनी कुमारी,विश्वनाथ राम BLA2कांग्रेस,आलोक कुमार,अरुण कुमार सैनी, कमलेश कुमार पासवान,बद्री रविदास वार्ड पार्षद 11,जय कुमार पासवान,सूरज पासवान BLA2 भाजपा,जितेंद्र पासवान,अभय आनन्द मनोरमा देवी इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
