• Thu. Nov 26th, 2026

बुरुडीह में रास उत्सव की धूम, दिवंगत 11 महान कलाकारों के परिजनों को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Nov 26, 2026

 

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह गांव स्थित राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण की रास यात्रा एवं रास पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्री राधा गोविंद हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ, सांस्कृतिक अनुष्ठान एवं छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर बुरुडीह सार्वजनिक रास उत्सव के तहत श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम के रूप में एक दिवसीय कलाकार सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में झारखंड और पश्चिम बंगाल के दिवंगत 11 महान कलाकारों की स्मृति में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत कलाकारों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को याद किया।

 

वहीं, कार्यक्रम के दौरान झारखंड और बंगाल के 100 से अधिक कलाकारों को मंच पर आमंत्रित कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान छऊ नृत्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदक बड़ेदा पंचायत के मुखिया वरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, कलाकारों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर बड़ेदा पंचायत के मुखिया वरुण कुमार सिंह, माकड़ महतो, भोलानाथ महतो सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्र के कला प्रेमी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *