• Fri. Jan 2nd, 2026

बी0एस0एफ0 मेरू कैंप के द्वारा एन सी सी कैडेट्स को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

ByAdmin Office

Nov 27, 2022

 

दारू// श्री पी एस बैंस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के निर्देशानुसार कर्नल हरमीत सिंह 22 झारखंड एनसीसी बटालियन के आग्रह पर सीमा सुरक्षा बल मेरू हजारीबाग के द्वारा दिनांक 27 नवंबर को प्रातः 1100 बजे से बी0एस0एफ0 के सुबेदार मेजर आदित्य कुमार के द्वारा एन सी सी सीनियर डिवीजन के 250 महिला व पुरूष कैडेट्स को सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली इतिहास एवम फिल्म के माध्यम से बल की स्थापना, कार्यप्रणाली एवम उपलब्धियांे की जानकारी प्रदान की गई।
तदोपरांत सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (पुरुष व महिला), सब इंस्पेक्टर (पुरुष व महिला), असिस्टेंट कमांडेंट(पुरुष व महिला) के पद पर भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक एवम शारीरिक योग्यता, लिखित परीक्षा व मेडिकल टेस्ट के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी कैडेट्स अपने बीच सीमा सुरक्षा बल के प्रतिनिधि को पाकर उत्साहित दिख,े साथ ही कहा की सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी उनके कैरियर को चुनने में सुगमता प्रदान करेगी।
एन सी सी कैडेट्स (जूनियर व सीनियर डिविजन) के कुल 500 कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप 25 नवंबर से 02 दिसंबर तक रामगढ़ जिले के राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर में कैंप आयोजित किया गया है, ये सभी कैडेट्स झारखण्ड राज्य के जिला रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरडिह व बोकारो के रहने वाले है। इस अवसर पर कर्नल हरमीत सिंह ने बीएसएफ मेरु कैंप से आई टीम का आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *