
PATNA : वायु प्रदूषण के मामले में बिहार के कई शहर देश भर में सबसे खराब स्थिति में हैं। हाल में जारी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। लेकिन पटना की स्थिति भी बेहतर नहीं है। पटना ने वायु प्रदूषण के मामले में नई दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को पटना का एक्यूआई लेवल 311, जबकि दिल्ली का 264 रिकॉर्ड किया गया है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पटना की हवा दिल्ली से अधिक प्रदूषित रही।

वायु प्रदूषण के मामले में देश में टॉप पर बिहार के शहर हैं। देश में टॉप पर बेतिया रहा। बेतिया का एक्यूआई लेवल 423, पूर्णिया का 418 और बेगूसराय का 400 रहा। इन शहरों में चलने वाली हवा बहुत खतरनाक हो गई है। लोग ऐसी हवा में सांस ले रहे हैं, जिसमें 10 गुना से अधिक महीन धूल-धुआं घुला है।

*पटना का बुरा हाल है*
बुधवार को पटना की हवा में पीएम 2.5 मानक से 10 गुना, जबकि पीएम 10 पांच गुना से अधिक रहा। इतना ही नहीं डीजल और पेट्रोल जलने से निकलने वाला कार्बन मोनो ऑक्साइड बढ़ा हुआ है। वायु प्रदूषण विशेषज्ञ रविरंजन सिन्हा के मुताबिक धूल-कण मानक अधिक बढ़ गया है।
*पटना के वीआईपी इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित*
चौंकानेवाली बात है कि पटना में वायु प्रदूषण को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें ईको पार्क के क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रदूषित बताया गया है। ईको पार्क इलाके को वीआईपी जो माना जाता है। यहां कई मंत्री, विधायकों का घर है।
यहां बुधवार को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम के मुताबिक शाम 7.10 बजे ईको पार्क एरिया में एक्यूआई लेवल 330, वेटनरी कॉलेज के पास 322, तारामंडल के पास 303, गांधी मैदान के पास 299, दानापुर में 294 और पटना सिटी में 226 रिकॉर्ड किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
