• Wed. Mar 4th, 2026

बिहार खुदरा बिक्रेता महासंघ का हुआ वार्षिक चुनाव में अनुमंडल बनाने सहित अन्य मुददो को उठाने का हुआ निर्णय।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: व्यापारियो के हित मे कार्य करने वाले व्यवसायी संगठन बिहार खुदरा बिक्रेता महासंघ का वार्षिक चुनाव सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को यक्षराज स्थान समीप वनक्षेत्र में आयोजित किया गया।जिसमें महासंघ के सभी सदस्य उपस्थित होकर अपने अपने मतो का प्रयोग किया।हालांकि समाचार प्रेषण तक चुनाव की प्रक्रिया जारी था।इस दौरान महासंघ के सदस्यो ने एक बैठक भी किया।जिसमें पूर्व अध्यक्ष बबलू केशरी,मंत्री दयाशंकर बरनवाल ने लोगों की सहमति से आमसभा मंे पारित किया कि नगर क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में संघ की ओर से एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपये दिया जायेगा जिससे गौशाला के जिर्णोद्धार का कार्य किया जा सके।संगठन के पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार महासंघ की जो कमेटी बनेगी तो सबसे पहला मांग झाझा के अधूरा पड़ा रेलवे फुटओवर ब्रीज का पूर्ण निर्माण किया जाये इसके अलावे केंद्रीय विद्यालय को चालू किया जाये ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।मंत्री ने कहा कि सांसद चिराग पासवान का दोनो योजना का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा है जो र्दुभाग्यपूर्ण है।पूर्व अध्यक्ष ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली बरमसिया पुल की मरम्मती करवाये जाने की मांग भी उठाने का काम नये कमेटी के माध्यम से जिला के वरीय पदाधिकारी के सामने रखने की बात कि।इसके अलावे पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि व्यपारियो सहित पूरे क्षेत्रवासियो की लंबी मांग झाझा को अनुमंडल बनाया जाये यह हमलोगो की कमेटी बनने के बाद सर्वप्रथम मांग रहेगी।इसके लिये संगठन आगे की रूप रेखा भी तैयार करेगी।मौके पर राजेश कुमार,रंधीर माथुरी,संजीव केशरी,राहुल बरनवाल,कुणाल टंडेसी,अनुप केशरी सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे।वही समाचार प्रेषण तक संगठन के हुये चुनाव की परिणाम सामने नही आया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *