• Tue. Nov 3rd, 2026

बाल हंस संघ समिति ने हनेया में चलाया स्वच्छता अभियान, छठ घाटों की सफाई कर बढ़ाई सुंदरता

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कुटुंबा प्रखंड के हनेया गांव में तैयारियां जोरों पर हैं। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाल हंस संघ समिति की ओर से श्री श्री छठ पूजा महोत्सव–2026 के अवसर पर छठ घाट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने श्रमदान कर नदी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। घाटों पर फैले कचरे और गंदगी को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही नदी परिसर में स्थित पेड़ों पर चूने से रंगाई-पुताई कर घाट की सुंदरता को भी निखारा गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक पर्व या त्योहार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व है। इसलिए छठ घाटों, तालाबों और नदी परिसर को साफ-सुथरा रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों एवं छठ घाटों पर कचरा नहीं फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

वहीं, समिति के सदस्य अभिषेक सज्जन ने बताया कि बाल हंस संघ समिति पिछले दो वर्षों से ‘अपना मोहल्ला सबसे साफ’ अभियान चला रही है। इसके माध्यम से शहर एवं आसपास के विभिन्न इलाकों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए प्रसाद एवं पूजा सामग्री की व्यवस्था करने की भी पहल की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान आवश्यक सहयोग मिल सके। इसके अलावा बाल हंस संघ समिति, हनेया की ओर से भी विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई में सहयोग किया जा रहा है।

समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। स्वच्छता अभियान से छठ घाटों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही लोगों के बीच स्वच्छता का सकारात्मक संदेश भी पहुंच रहा है। समिति ने आम नागरिकों से छठ महापर्व के दौरान घाटों की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

बाल हंस संघ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य

अध्यक्ष – विनीत कुशवाहा

उपाध्यक्ष – अजीत कुमार यादव

सचिव – दिलीप प्रजापति

उप सचिव – रोहित कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष – कुश कुमार गुप्ता

उप कोषाध्यक्ष – मंटू पासवान

व्यवस्थापक – अजीत कुमार सिंह

मीडिया प्रभारी – अरुणजय यादव

पता: ग्राम – हनेया, जिला – औरंगाबाद (बिहार)।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *