• Tue. Feb 24th, 2026

बाबा नर्मदेश्वर की शिवलिंग की स्थापना का वर्षगांठ इस बार पंचाग के अनुसार 17 फरवरी को मनाई जायेगी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: महाशिवरात्रि और बाबा नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना के वर्षगांठ को लेकर शहर स्थित पिपराडीह शिवमंदिर में मंदिर अध्यक्ष महेश बरनवाल और महाशिवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष पियुष सहाय की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शिवमंदिर में बीते वर्ष स्थापित हुये बाबा नर्मदेश्वर की शिवलिंग की स्थापना का वर्षगांठ इस बार पंचाग के अनुसार 17 फरवरी को मनाई जायेगी,जिसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के बीच इसे धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश बरनवाल, ने बताया कि वर्षगांठ को लेकर 17 फरवरी को 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष पियूष सहाय और वरीष्ठ सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले 14 फरवरी को बाबा भोलेनाथ के तिलकोत्सव को धूमधाम से मनाई जायेगी उसके बाद महाशिवरात्रि की भी तैयारी की जायेगी। आगे उन्होनें बताया कि इस बार भी महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम के साथ विशाल झांकी निकाली जायेगी जिसको लेकर पुनः मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित किया जायेगा। बैठक में सुभाष कुमार,उपेंद्र रावत,बासकी बरनवाल,राकेश कुमार राव, वीरू रावत सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *