• Tue. Mar 17th, 2026

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने 22वां झारखंड स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

*धनबाद :* आईआईटी धन बाद में आयोजित दोदिवसीय 22वां झारखंड स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हुई जिसमे राज्य के भिन्न भिन्न जिले से लगभग 300 दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस चैंपियनशिप में एथलेटिक्स से जुड़े इवेंट दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं अन्य विविध खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विजयकुमार भुइयां,गोवर्धन रजक ,अजय पासवान, गोविन्द नोनियाँ,सुनील वर्मा ओमप्रकाश चौहान ,रामदेव दास,राजकुमार रवानी एवं राजा हुसैन को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने अपने आवासीय कार्यालय चिटाही में ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक जी ने सभी विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा ये बाघमारा के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा के बल पर विजेता बनें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *