
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नबीनगर स्थित प्रसिद्ध गजना मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की प्रस्तावित कथा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कथा आयोजन की तैयारियों, तिथि और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता मूंगिया पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन पोलड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टूना ने किया।
बैठक में शामिल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी 2027 को कलश स्थापना की जाएगी। वहीं, 28 जनवरी से 30 जनवरी 2027 तक कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन प्रस्तावित है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर गजना न्यास समिति के पदाधिकारी भिरगू नाथ सिंह, अरुण मेहता, अनिल कुमार, उज्ज्वल कुमार, अरविंद पाल, अक्षय पांडेय, गोलू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
